एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। मैच शाम साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। अब तक खेले गए मुकाबले में भारत ने मेजबान बंगलादेश को 9-0 से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले भारत का पहला मैच दक्षिण कोरिया के साथ 2-2 से ड्रॉ रहा था। अंक तालिका में भारत पहले स्थान पर है।
आज ही बंगलादेश का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा।