एम. शिवशंकर को जीवन मिशन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को जीवन मिशन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। जीवन मिशन परियोजना का उद्देश्य 2018 की बाढ़ में बेघर होने वाले गरीबों को मकान उपलब्ध कराना था। शिवशंकर इस वर्ष 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गये थे।

Related posts

Leave a Comment