एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए अपने शेयरधारकों को कुल 52.24 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया है। आज यहां एनबीसीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक पवन कुमार गुप्ता ने आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अंतिम लाभांश के रूप में 52.24 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव कामरान रिजवी, एनबीसीसी की निदेशक (वित्त) बलदेव कौर सोखी भी उपस्थित थीं। इसके अलावा हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) ने भी भारत सरकार को वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 4.36 करोड़ रुपये के अपने अंतिम लाभांश (1.68 करोड़ रुपये लाभांश और 2.68 करोड़ रुपये अंतरिम लाभांश के रूप में शामिल) का भुगतान किया। यह एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...