भारत के राष्ट्रीय रक्षा कालेज-एनडीसी के एक शिष्टमंडल ने सउदी अरब के रियाद में रॉयल सउदी सशस्त्र बल मुख्यालय का दौरा किया। एनडीसी के वरिष्ठ डायरेक्टिंग स्टाफ मेजर जनरल नांगेन्द्र सिंह ने शिष्टमंडल का नेतृत्व किया। यह शिष्टमंडल रियाद में नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी भी गया और दोनों संस्थाओं के बीच संभावित सहयोग के क्षेत्रों के बारे में चर्चा की। उन्होंने रॉयल सउदी नौसेना बल के कमांडर के साथ भी बातचीत की। राष्ट्रीय रक्षा कालेज भारत का एक प्रमुख सैन्य शिक्षण संस्थान है। इसकी स्थापना 1960 में की गयी थी।
Related posts
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...
Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट जगत...