उपराष्ट्रपति दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में अरुण जेटली बहुउद्देशीय स्टेडियम की पट्टिका का अनावरण किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में अरुण जेटली बहुउद्देशीय स्टेडियम की पट्टिका का अनावरण किया। इस स्टेडियम का नाम अरुण जेटली के कॉलेज के प्रति लगाव और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को देखते हुए उनके नाम पर रखा गया है। उपराष्ट्रपति इस समारोह के मुख्य अतिथि थे।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने अरुण जेटली के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आपातकाल के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहते हुए हर कार्य को एक अलग दृष्टिकोण के साथ दायित्व का निर्वहन किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि अरुण जेटली भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में सबसे कम उम्र के सदस्य थे और उन्होंने देश और विदेश में कठिन परिस्थितियों से कुशलता से निपटे।

Related posts

Leave a Comment