केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बेंगलुरु में देश का सबसे तेज़ और स्वदेशी रूप से विकसित मल्टीप्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग राउटर पेश किया। यह देश के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ तेज गति वाले डेटा प्रोसेसिंग और ट्रांसमिशन की मांग में मदद करेगा। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान कहा कि देश में 2 दशमलव 4 टेराबाईट प्रति सेकेंड की गति वाले राउटर का निर्माण एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो आत्मनिर्भरता और तकनीकी नवाचारों की ओर बढ़ रहा है। यह डिजिटल इंडिया पहल में एक महत्वपूर्ण कदम है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत अब बड़ी डिजाइन क्षमताओं के साथ बहुत सारे नवाचार, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के साथ उच्च तकनीक वाले विनिर्माण की नींव रख रहा है। इस तेज गति वाले राउटर को दूरसंचार विभाग और सीडीओटी के सहयोग से बेंगलुरु के निवेट्टी सिस्टम्स द्वारा विकसित किया गया है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...