उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कंबोडिया पहुंचे

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कंबोडिया पहुंचे

नोम पेन्ह पहुंचने पर कंबोडिया के डाक और दूरसंचार मंत्री, ची वंदेथ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया।

उप-राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद यह उनका पहला विदेशी दौरा है। उनके साथ विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर भी हैं।

उप-राष्ट्रपति धनखड़ कल नोम पेन्ह में आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस वर्ष आसियान-भारत संबंधों की तीसवीं वर्षगांठ है और ये साल आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

उपराष्ट्रपति कंबोडिया और अन्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं भी करेंगे। उनका कंबोडियाई विरासत स्थलों पर भारत द्वारा किए जा रहे संरक्षण और जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा के लिए सिएम रीप जाने का भी कार्यक्रम हैं।

Related posts

Leave a Comment