उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से जारी बारिश के कारण कई राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य ग्रामीण सडकें बंद हो गई हैं। प्रशासन सडकों को खोलने के कार्य में जुटा है। चम्पावत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ आज पांचवें दिन भी बंद रहा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की सडकें बंद पडी हैं। दूसरी ओर नैनीताल में हल्द्वानी नेशनल राजमार्ग को भी तेज बारिश के कारण नुकसान पहुंचा है। सडक के ध्वस्त होने के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान राज्य के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विशेषकर देहरादून, पौडी, नैनीताल, उधमसिंह नगर, बागेश्वर, अलमोडा, चम्पावत और पिथौरागढ में अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है।
Related posts
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका...