उत्‍तर प्रदेश सरकार ने गन्‍ने के मूल्‍य में 25 रुपये प्रति क्‍विंटल की बढोत्‍तरी की

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने गन्‍ने के मूल्‍य में 25 रुपये प्रति क्‍विंटल की बढोत्‍तरी की

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने गन्‍ने के मूल्‍य में 25 रुपये प्रति क्‍विंटल की बढोत्‍तरी की है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कल लखनऊ में किसान सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्‍य सरकार किसानों के जीवन में व्‍यापक रचनात्‍मक बदलाव लाने के‍ लिए हर संभव उपाय करने के लिए तैयार है। मुख्यमन्त्री ने कहा कि सरकार ने गन्‍ना किसानों के हित को ध्‍यान में रखकर इसके मूल्‍य में वृद्धि करने का फैसला किया है।

प्रदेश सरकार ने 325 रुपये प्रति क्विंटल के गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 350 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं, 315 रुपये प्रति क्विंटल के सामान्य गन्ने का मूल्य अब 340 रुपये प्रति क्विंटल होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना मूल्य में इस वृद्धि से प्रदेश के45 लाख गन्ना किसानों की आय में आठ प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने बताया विगत साढ़े चार वर्षों में किसानों को एक लाख 44 हजार करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान कराया गया। 30 नवम्बर 2021, तक गन्ना मूल्य के भुगतान एवं चीनी मिलों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने, 2017 में सत्‍ता में आने के बाद से किसानों को पिछली सरकारों के समय से बकाया गन्‍ना राशि का भुगतान किया, जो वर्ष 2009-10 से बकाया थी। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार ने गन्‍ना किसानों के हित में बंद चीनी मिलों को फिर से चालू करने का अभियान शुरू किया है।

Related posts

Leave a Comment