उत्तर प्रदेश सरकार नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का टीकाकरण करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करेगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करना है। कोविड टीकाकरण के लिए गठित स्टेट स्टीयरिंग कमेटी कि कल राजधानी लखनऊ में बैठक हुई। इस बैठक में तय किया गया कि गांव में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान छेड़ा जाएगा। नए ग्राम प्रधानों को भी प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाने का फैसला किया गया जिनकी संख्या लगभग 58000 के आसपास है। बाद में यह प्रधान गांव में होने वाली उन जागरूकता बैठकों में हिस्सा लेंगे जिनके जरिए टीकाकरण को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि वे लोग दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकें और कम से कम अपने गांव के लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर सकें। सरकार प्रदेश में दो करोड़ 42 लाख से अधिक लोगों को कोविड के टीके लगा चुकी है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...