उत्तर प्रदेश में 15 जिले बाढ से प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ से प्रभावित बहराइच, बांदा और बलरामपुर जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रदेश के पूर्वी अंचल के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई लगातार वर्षा से पूर्वांचल की अधिकांश नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नेपाल के बैराजों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण हालात और खराब हुए हैं। सरयू, राप्ती, गंडक और रोहिन नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, गोण्डा, बस्ती, कुशीनगर और गोरखपुर बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। गोरखपुर जिले के करीब ढाई सौ गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। शहर के नजदीक से बहने वाली राप्ती नदी का पानी नगर के कुछ रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। बाढ़ के कारण कल गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर यातायात रोकना पड़ा। हालांकि, केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक आज शाम तक राप्ती नदी का जलस्तर 15 सेंटीमीटर तक कम होने की संभावना है, जिससे बाढ़ से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, आयोग ने इस पूरे क्षेत्र में भीषण बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया है।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...