उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से 12 से 14 वर्ष की आयु वाले बच्चों के टीकाकरण अभियान को बढाने के लिए कहा है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वाले राज्य के नागरिकों को कोविडरोधी टीका लगाया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जिसमें 29 करोड से अधिक टीके लगाये गये हैं और दस करोड से अधिक जांच की गई हैं। उन्होंने बताया कि 83 प्रतिशत पात्र जनसंख्या को कोविड के दोनों टीके तथा 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 93 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। 24 लाख पात्र लोगों को एहतियाती डोज दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 से 14 वर्ष की आयु वाले सात लाख से अधिक बच्चों को कोविड टीके लगाये जा चुके हैं।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...