उत्तराखंड में आज सुबह से एक बार फिर मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने आज और कल वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है। राज्य मौसम केन्द्र के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय है। इसके असर से गढ़वाल और कुमाऊं मण्डल में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। ढाई हजार मीटर और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। सोमवार को अधिकतर स्थानों में वर्षा हो सकती है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। राज्य के दूर-दराज स्थानों में वर्षा और ओला-वृष्टि की संभावना है। 31 जनवरी से राज्य में मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...