उत्तराखंड में तीर्थों और पर्यटन स्थलों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस विशेष अभियान “ऑपरेशन मर्यादा” चलाया

उत्तराखंड में तीर्थों और पर्यटन स्थलों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस “ऑपरेशन मर्यादा” नाम से एक विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के अन्तर्गत 67 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो हजार 703 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत गंगा के तटों पर गुंडागर्दी और नशा करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जा रहा है।

पर्यटक स्थलों को प्रदूषित करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल से अब तक ऑपरेशन मर्यादा के तहत दो हजार 703 लोगों से जुर्माने के रूप में कुल सात लाख तीन हजार आठ सौ पचास रुपये वसूले जा चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment