उत्तराखंड में चार-धाम तीर्थ स्थलों में पुजारियों ने देवस्थानम-प्रबंधन बोर्ड के विरुद्ध अपना आंदोलन 30 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से विवाद के समाधान के लिए उच्चस्तरीय समिति के गठन का आश्वासन दिये जाने के बाद उन्होंने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। चार धाम के तीर्थों के पुजारियों के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और चारों धाम तथा 47 अन्य मंदिरों के प्रबंधन को हाथ में लेने के लिए राज्य सरकार की ओर से 2019 में बनाए गए बोर्ड के मुद्दे पर बात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करेगी जिससे पुजारियों के हितों को नुकसान हो। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...