देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कहीं-कहीं 23 व 26 मई को येलो और 24 व 25 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 23 व 26 मई को राज्य के कई जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि 24 व 25 मई को ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तराखंड में चार दिनों तक बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्टः मौसम केंद्र, देहरादून
