उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत ज़िले में भारी बारिश के बाद आई प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों के साथ मुलाक़ात की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा प्रभावित जनपद चंपावत में हालात का जायज़ा लिया। उन्होंने चंपवात के तिलवाडा में जाकर आपदा में मृतकों के परिज़नों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने ज़िला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जनपद में आपदा प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की कार्यवाही पूरी की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शीघ्र, अति शीघ्र आपदा प्रभावित इलाकों में राशन व्यवस्था समेत मूलभूत जरूरतों की व्यवस्था की जाए।