उत्तराखण्ड के कुमाऊं मण्डल से पंजाब के अमृतसर के लिए नई रेलगाड़ी सुविधा शुरू हो गई है। यह रेलगाड़ी सप्ताह में एक दिन संचालित होगी। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने आज नैनीताल के लालकुंआ से अमृतसर के लिए इस रेलगाड़ी को झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री भट्ट ने कहा कि सिख समाज की ओर से मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सिख समाज के कई धार्मिक स्थल हैं और रेल यातायात की सुविधा मिलने से अमृतसर जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी यह रेलगाडी सप्ताह में एक दिन चलेगी लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या के बाद में इसके संचालन में वृद्धि की जाएगी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...