उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश होगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश होगा

उत्तर प्रदेश सरकार आज वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेगी। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे विधानसभा में दूसरा वार्षिक बजट पेश करेंगे। बजट के विकास, युवाओं, महिलाओं और किसानों पर केंद्रित रहने की संभावना है। आज वार्षिक बजट पेश होने के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा भी शुरू होगी।

राज्य सरकार ने पिछले वर्ष 26 मई को 6 लाख 15 हज़ार करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया था। इसके बाद 5 दिसंबर 2022 को तैंतीस हज़ार सात सौ सत्‍तर करोड़ रुपये का पूरक बजट पेश किया गया था। इससे उत्तर प्रदेश का 2022-2023 का कुल बजट 6 लाख पचास हज़ार करोड़ रुपये पहुंच गया था।

Related posts

Leave a Comment