उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज विपक्ष के विरोध के बीच शुरू हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सत्र के पहले दिन दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत के विकास का ग्रोथ इंजन है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में इस समय नौ हवाई अड्डे काम कर रहे हैं और 11 करोड लोगों को राज्य में आयोजित आरोग्य मेले से फायदा हुआ है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र विपक्ष के विरोध के बीच शुरू