उत्तर प्रदेश में 34 जिले कोरोना मुक्त घोषित कर दिये गए

उत्तर प्रदेश में 34 जिले कोरोना मुक्त घोषित कर दिये गए

उत्तर प्रदेश में 34 जिले कोरोना मुक्त घोषित कर दिये गए हैं। इस बीच, राज्य में नमूनों की जांच और टीकाकरण अभियान तेज़ी से चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में दो लाख 17 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई जिसमें कोरोना के सिर्फ 14 नए मामलों की पुष्टि 10 जनपदों में हुई। इस जांच में प्रदेश के 65 जनपदों में कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। अब तक राज्य में कोरोना के सात करोड़ 47 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है। इस समय प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 184 रह गई है। अब तक राज्य में आठ करोड़ 62 लाख से अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। कल 14 लाख 88 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ।

Related posts

Leave a Comment