उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कल विश्व की सर्वाधिक तेज बाइक रेस मोटो जीपी 2023 का पहला टिकट जारी किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल विश्व की सर्वाधिक तेज बाइक रेस मोटो जीपी 2023 का पहला टिकट जारी किया। भारत पहली बार इस दौड़ का आयोजन कर रहा है। यह दौड़ उत्तर प्रदेश में होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस आयोजन से राज्य में करीब 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और लगभग एक हजार करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि मोटोजीपी दुनिया की सबसे पुरानी सबसे तेज और सबसे बड़ी बाइक कॉम्पीटीशन है और उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरे भारत के लिए ये गर्व का विषय है कि इस बार 22 से 24 सितंबर तक इसका आयोजन उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मौजूद बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में किया जाएगा। यह दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इवेंट है। उन्होंने कहा कि मोटोजीपी भारत रेसिंग कॉम्पीटीशन का आयोजन दुनियाभर में ब्रांड यूपी को स्थापित करेगा। यह पहली बार होगा कि मोटो जीपी रेस का आयोजन यूरोप से बाहर हो रहा है और यह उत्तर प्रदेश में होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटोजीपी के सदस्य देशों में से 12 देश जी-20 समूह में भी शामिल हैं। भारत इस समय जी-20 समूह की मेजबानी कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment