उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने आज मिशन महिला सारथी का शुभारम्‍भ किया

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने आज मिशन महिला सारथी का शुभारम्‍भ किया

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने आज मिशन महिला सारथी का शुभारम्‍भ किया और यह उपलब्धि प्राप्त करने के लिए परिवहन विभाग को बधाई दी। मुख्‍यमंत्री ने मिशन महिला सारथी के अंतर्गत बीएस-6 मॉडल की 51 बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश परिवहन विभाग को राज्‍य में परिवहन का प्रमुख साधन माना जाता है। चाहे गांव हो या शहर हो, लोग परिवहन विभाग की बसों में यात्रा करते हैं। उन्‍होंने कहा कि आज शारदीय नवरात्र महोत्‍सव की महाअष्‍टमी है। आज के दिन हम मां दुर्गा के महागौरी रूप की पूजा करते हैं। मिशन महिला सारथी के शुभारंभ के लिए आज से अच्‍छा दिन नहीं हो सकता।

मुख्‍यमंत्री ने बताया कि हवाई अड्डों की तरह बस अड्डों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है और राज्‍य में जल्‍द ही इलेक्ट्रिकल बसें चलाई जाएंगी। इससे पहले योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्‍या में देवकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की।

‘महा अष्टमी’ के पावन अवसर पर आज जनपद अयोध्या से मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अंतर्गत ‘मिशन महिला सारथी’ का शुभारंभ एवं 51 साधारण बीएस-VI बसों का फ्लैग ऑफ हुआ।

संपूर्ण मातृ शक्ति एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई! pic.twitter.com/qlph6FeEhY

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 22, 2023

Related posts

Leave a Comment