उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में पिछले 36 घंटे से मूसलाधार बारिश जारी

उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है और राजधानी लखनऊ में स्थिति काफी खराब है।

राजधानी लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में कल शाम से तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हो रही है। शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और निचले इलाकों के लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में बरसात का पानी घरों में पहुंच गया है जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। लखनऊ के जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्‍त ने लोगों से कहा है कि अनावश्‍यक घर से बाहर न निकलें। सड़कों और चौराहों पर पानी भर गया है और कई अंडर पास बारिश के पानी में डूब गए हैं।

तेज बारिश से परेशान लोगों के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। राज्य के कई जिलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बारिश के कारण कई लोगों की जान चली गई। लखनऊ के मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने कहा है कि अगले दो दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Related posts

Leave a Comment