उत्तर प्रदेश: अयोध्या के श्रीराम अन्‍तर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान का ट्रायल, विमान नवनिर्मित हवाई अड्डे के रनवे पर उतरा

उत्तर प्रदेश में अयोध्या स्थित श्रीराम अन्‍तर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर आज विमान ट्रायल किया गया। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विमान नवनिर्मित हवाई अड्डे के रनवे पर उतरा। इन अधिकारियों ने हवाई अड्डे के उद्घाटन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को श्रीराम हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।

Related posts

Leave a Comment