उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के समुद्री क्षेत्र के पास तोपों से गोलाबारी की

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के समुद्री क्षेत्र के पास तोपों से गोलाबारी की

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के समुद्री क्षेत्र के पास तोपों से गोलाबारी की। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि तोपों से छोडे गए ये गोले उसके समुद्री क्षेत्र में न गिर कर दोनों देशों को अलग करने वाले क्षेत्र में गिरे। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया की सेना ने दो सौ पचास राउंड गोलाबारी की। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया की इस कार्रवाई की निंदा की है और उस पर करीब पांच वर्ष बाद पहली बार एकतरफा प्रतिबंध लगाया है।

इस बीच, उत्तर कोरिया ने कहा है कि यह गोलाबारी दक्षिण कोरिया को कडा संदेश देने के लिए की गई। पिछले सप्ताह सीमा के पास तोपों से गोले छोडे जाने और लडाकू विमान उडाये जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ गया था।

Related posts

Leave a Comment