ईरान में स्कूली छात्राओं को संदिग्ध रूप से जहर दिए जाने के विरोध में राजधानी तेहरान और अन्य शहरों में शनिवार को विरोध प्रदर्शन हुए। जहर दिए जाने की घटना में दर्जनों स्कूली छात्राएं प्रभावित हुईं। हाल के महीनों में अज्ञात बीमारी से सैंकड़ों स्कूली छात्राएं प्रभावित हुई हैं। ईरान के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इन लड़कियों पर जहर का मामूली हमला हुआ है। ईरान के गृहमंत्री ने शनिवार को बताया कि जहर के नमूनों की जांच की जा रही है। शनिवार को ईरान के 31 में से 10 प्रांतों के 30 स्कूलों में इस जहर के कारण छात्राएं बीमार हुईं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने इन हमलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। हांलाकि ईरान ने इस मांग को खारिज कर दिया है।
Related posts
-
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे शरीर... -
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट... -
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...