ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर देश भर की मस्जिदों में नमाज़ अदा की गई

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर देश भर की मस्जिदों में नमाज़ अदा की गई

दिल्ली: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर जामा मस्जिद में नमाज़ अदा की गई। नामज के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद-उल-अजहा के अवसर पर जामा मस्जिद के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पंजा शरीफ दरगाह में नमाज अदा की।

महाराष्ट्र: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने नमाज अदा की।

केरल: ईद-अल-अधा के अवसर पर कोच्चि में लोगों ने मस्जिदुल इस्लाम मस्जिद में नमाज अदा की। तिरुअनंतपुरम के चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में लोगों ने नमाज अदा की।

असम: ईद-अल-अज़हा के अवसर पर लोगों ने गुवाहाटी के सिजुबरी ईदगाह में नमाज अदा की।

जम्मू-कश्मीर: ईद-अल-अज़हा के अवसर पर लोगों ने जम्मू में नमाज अदा की।

बिहार: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर लोगों ने पटना के गांधी मैदान में नमाज़ अदा की। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ईद-अल-अजहा के अवसर पर सुपौल स्थित एक मस्जिद में नमाज अदा की।

राजस्थान: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर जयपुर में लोगों ने नमाज अदा की।

तमिलनाडु: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर कोयंबटूर में लोगों ने नमाज अदा की।

Related posts

Leave a Comment