इस्राएल ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कुद्स फोर्स की लेबनन की शाखा के कमांडरों को निशाना बनाया

इस्राएल ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कुद्स फोर्स की लेबनन की शाखा के कमांडरों को निशाना बनाया

इस्राएल ने आज सवेरे दक्षिणी लेबनान पर हमला तेज कर दिया, जिसमें ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कुद्स फोर्स की लेबनन की शाखा के कमांडरों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले इस्राएल ने शनिवार को तेहरान में एक तेल भंडारण प्रतिष्‍ठान पर हमला किया था।

लेबनन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दक्षिणी लेबनन में इस्राएली हवाई हमलों में आठ लोग मारे गए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इस्राएल के ड्रोन ने बेरूत के एक होटल पर हमला किया, जिसमें चार लोग मारे गए और 10 घायल हो गए।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कल पड़ोसी देशों पर हमलों के लिए माफी मांगी है। इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने ईरान पर कड़ा प्रहार करने की धमकी दी और कहा कि और भी क्षेत्र और जनसमूह निशाने पर होंगे। उन्होंने इस स्तर पर किसी भी तरह के समझौते की संभावना से साफ इनकार कर दिया।

इस लड़ाई में अब तक ईरान में एक हजार 230 लोग, लेबनन में 290 से अधिक और इस्राएल में 11 लोग मारे जा चुके हैं। छह अमरीकी सैनिकों के भी मारे जाने की खबर है।

Related posts