इस्राइल ने हमास और इस्‍लामिक जेहादी गुटों के दो सौ सदस्‍यों को पिछले सप्‍ताह गिरफ्तार किया

इस्राइल ने हमास और इस्‍लामिक जेहादी गुटों के दो सौ सदस्‍यों को पिछले सप्‍ताह गिरफ्तार किया है। एक वक्‍तव्‍य में इस्राइल ने कहा कि इनमें से कुछ संदिग्‍ध आम नागरिकों के बीच छिपे हुए थे और इन्‍होंने स्‍वेच्‍छा से समर्पण किया है। इस्राइल इन सदस्‍यों से अपने क्षेत्र में पूछताछ कर रहा है।

इस्राइल ने कहा है हमास के खात्‍मे के लिए गजा में जारी सैन्‍य अभियान के शुरू होने के बाद से अब तक सात सौ फलस्‍तीनी आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि हमास ने आरोप लगाया है कि इस्राइल के हमले में मारे गये लोगों में ज्‍यादातर महिलाएं और बच्‍चें शामिल है।

सात अक्‍टूबर को हमास के आतंकियो के हमले के जवाब में इस्राइल ने सैन्‍य अभियान शुरू किया था। हमास के हमले में इस्राइल के 12 सौ नागरिक मारे गये थे साथ ही हमास ने लगभग दो सौ 40 लोगों को बंधक भी बना लिया था।

Related posts

Leave a Comment