इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आज मथुरा की जिला अदालत को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर शाही ईदगाह मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वेक्षण से संबंधी याचिका की सुनवाई चार महीने में पूरी करने को कहा है।
यह याचिका मनीष यादव ने दायर की है जो श्री कृष्ण जन्मभूमि- शाही ईदगाह मामले में वाद मित्र भी हैं। पिछले साल दायर याचिका में विवादित भूमि के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता मनीष यादव ने उच्च न्यायालय से हस्तक्षेप करने और मामले की सुनवाई जल्द करने का अनुरोध किया था।