विशाखापत्तनम में, इंग्लैंड के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के आज दूसरे दिन भारत की पूरी टीम पहली पारी में 396 रन पर आउट हो गई। भारत की ओर से यशस्वी जयसवाल ने सर्वाधिक 209 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडर्सन, शोएब बशीर और रेहान अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए।
इससे पहले, कल भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे है। हैदराबाद में पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 28 रन से हराया था।