आर्मेनिया और आज़रबैजान की सीमा पर आज सुबह दोनों देशों की सेना के बीच हुए संघर्ष में आज़रबैजान के जवानों की मौत हो गई है। आर्मेनिया के रक्षा मंत्री ने एक बयान में बताया कि आज़रबैजान ने गोरिस, सोतक और यर्मुक शहरों की दिशा में आर्मेनियाई सैन्य ठिकानों पर तोपों और मिसाइलों से भारी बमबारी की। इसने दो ड्रोनों का भी इस्तेमाल किया। वहीं, आज़रबैजान के रक्षा मंत्रालय ने अमीर्निया पर दशकेसन, केलबाजार और लाचिन में विध्वंसकारी कार्रवाई का आरोप लगाया है। पिछले सप्ताह आर्मेनिया ने आज़रबैजान पर सीमा पर हुई गोलीबारी में अपने एक सैनिक की हत्या का आरोप लगाया था।
Related posts
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज मैच में रोमांच! दमदार प्रदर्शन से श्रीलंका की शानदार जीत
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज मैच में रोमांच! दमदार प्रदर्शन से श्रीलंका की शानदार जीत कोलंबो/किंग्स्टन: Sri Lanka...
इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women (ENG-W...
भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले...