आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि आज सवेरे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में महापौर पद के लिए शैली ओबराय और उप महापौर के लिए आले मोहम्मद के नामों पर सहमति बनी।
उन्होंने बताया कि महापौर पद तीन महीने के लिए रहेगा। हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा 134 सीटें जीती हैं। भारतीय जनता पार्टी को एक सौ चार सीटें मिली हैं।