आबकारी नीति मामले में CBI ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया

आबकारी नीति मामले में CBI ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली: आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। मनीष सिसोदिया आबकारी नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए आज CBI के समक्ष पेश हुए थे।

CBI कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। CGO कॉम्प्लेक्स के पास लोधी रोड पर धरने पर AAP पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता बैरिकेड पार कर CBI कार्यालय के पास विरोध करने के इरादे से इकट्ठा हुए। उन्हें रोककर, बैरिकेड्स पार करने की अनुमति नहीं दी गई। इसलिए वे मुख्य सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। उनसे जगह खाली करने का अनुरोध किया गया था क्योंकि इलाके में धारा 144 लगाई गई है, लेकिन वे बैठे रहे और नारेबाजी करते रहे। आप सांसद संजय सिंह, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय समेत कुल 50 लोगों (42 पुरुष और 8 महिलाएं) को हिरासत में लिया गया।

Related posts

Leave a Comment