आज विश्‍व पर्यावास दिवस है

आज विश्‍व पर्यावास दिवस है। नई दिल्ली में विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर एक आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्राकृतिक वास पर और ज्‍यादा ध्यान देने की जरूरत है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार ने प्राकृतिक आवासों की देखभाल और संरक्षण पर काफी ध्‍यान दिया है। इस वर्ष के विश्व पर्यावास दिवस की थीम है कि ”दूरी का ध्‍यान रखें, किसी को पीछे मत छोड़ो और पीछे मत रहो”।

इस वर्ष की थीम के बारे में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इससे अधिक उपयुक्त संदेश नहीं हो सकता। उन्होंने विकास का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर दिया। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हरएक व्‍यक्ति की जिम्‍मेदारी है कि वह विरासत में मिले आवास को और बेहतर बनाए।

Related posts

Leave a Comment