आज विश्व क्षय रोग दिवस है

आज विश्व क्षय रोग दिवस है। टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक टीबी महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को तेज करने के लिए हर वर्ष 24 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल देशवासियों से भारत को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने टीबी के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे क्षय रोग को नियंत्रित करने की चुनौतियों के बारे में लोग जागरूक हो सकेंगे।

Related posts

Leave a Comment