आज महर्षि वाल्मीकि जयंती है, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं दी

आज महर्षि वाल्मीकि जयंती है, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं दी

आज महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है। संत कवि महर्षि वाल्मीकि ने आदि ग्रंथ रामायण की रचना की थी। इस अवसर पर आज देश भर में कई आयोजन किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाल्मिकी जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। राष्‍ट्रपति ने एक टवीट संदेश में लोगों से कहा है कि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! आदिकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता तथा सामाजिक समानता और समरसता के प्रतीक, महर्षि वाल्मीकि का भारतीय-संस्कृति के निर्माताओं में परम आदरणीय स्थान है। उनकी पावन स्मृति में शत शत नमन!

Related posts

Leave a Comment