मेष राशिफल: आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।
वृषभ राशिफल: समय रहते जरूरी दस्तावेजो को संभाल लें, सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।
मिथुन राशिफल: दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ मे वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज रचनात्मक काम होंगे।
कर्क राशिफल: सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे।
सिंह राशिफल: कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें धोखा मिल सकता हे। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।
कन्या राशिफल: सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। कम बोलें अच्छा बोलें।
तुला राशिफल: लाभ होने की संभावना के बीच मित्र मिलन सम्भव है। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे।
वृश्चिक राशिफल: दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
धनु राशिफल: निवेश किए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थव्यवस्था बिगड़नें से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।
मकर राशिफल: कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें, मेहनत करें। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।
कुंभ राशिफल: आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।
मीन राशिफल: रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। आलस का त्याग करें। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।