मेष राशिफल: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें। सोच के परे कार्य होने से आपमें से कुछ की परेशानी बढ़ सकती है।
वृषभ राशिफल: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है।पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
मिथुन राशिफल: मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, लेकिन अपना इष्ट बल मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। दिन चिंताजनक व्यतीत हो सकता है।
कर्क राशिफल: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात के चलते लाभ के योग बनेंगे, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
सिंह राशिफल: समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सुख शांति चाहते हैं, तो स्वयं के व्यवहार में बदलाव लाएं,मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं ।
कन्या राशिफल: स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ने के बीच आज खुद पर विश्वास रखना होगा, न कि दूसरों के भरोसे रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें।
तुला राशिफल: यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है।
वृश्चिक राशिफल: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की उम्मीद कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।
धनु राशिफल: खुद के काम करने के तरीकों को सुधारना होगा। धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
मकर राशिफल: कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। घर पर शांति बनाए रखें।
कुंभ राशिफल: दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें।किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अपने पराये में फर्क समझें। दूसरों में निजी मामलो में बोलना बंद करें।
मीन राशिफल: आज आपकी शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। अपने पराये में फर्क समझें। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी।