आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 12 सितम्बर 2021

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 12 सितम्बर 2021

मेष राशिफल: आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी।माता से अकारण वाक् युद्ध की संभावना है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

वृषभ राशिफल: कार्यक्षमता में वृध्दि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशिफल: रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी की सुनिसुनाइ बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव संभव। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कर्क राशिफल: निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

सिंह राशिफल: कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आयगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ध्यान रखें कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।

कन्या राशिफल: परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। सतर्क रहें, आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। विवाद से बचें। बच्चोंं के विवाह की चिंता रहेगी।

तुला राशिफल: परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव।

वृश्चिक राशिफल: कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। परिवारिक क्लेश से बचें।

धनु राशिफल: पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह समन्धित समस्या रहेगी। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। अनाज तिलहन व्यवसायियो के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

मकर राशिफल: व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आपको संभाले और संगति बदलें।

कुंभ राशिफल: कार्यसिद्धि के बीच कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

मीन राशिफल: नए दोस्त बनेंगे। परिवार में चिंता और तनाव के बीच कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी में हानि से बचें।

Related posts

Leave a Comment