आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 29 दिसंबर 2021

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 29 दिसंबर 2021

मेष राशि: अपनी जीवन शैली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई रिश्तेदार आपके घर पर अचानक से आयेंगे। इससे घर के वातावरण में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आज मित्रों व रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं से संबंधित उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि: अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि सम्भव है। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। आप बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, लेकिन ध्यान रहे आज के दिन किसी भी परेशानी वाले काम से आपको बचकर रहना चाहिए। मन में किसी तरह का कोई कंफ्यूजन न रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में बड़े-बुजर्गों की सलाह आपके काम आयेगी। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे, पुराने मतभेद दूर होंगे। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आपके लिए मिश्रित फलदायक दिन है। किसी से छोटी सी बात को लेकर वाद विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है हालांकि कुछ व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता भी आएगी।

मिथुन राशि: आज का दिन शुभ है। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा; कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगा रहेगा। आपको किसी भी चीज़ का ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए, आपका बीपी हाई हो सकता है। आप किसी रिलेटिव के साथ मिलकर नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको घर के लोगो से राय जरूर लेनी चाहिए। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास बनी रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पुश्तैनी संपत्ति के बंटवारे संबंधी कार्य हो सकता है संतान के कैरियर और शिक्षा संबंधी किसी चिंता का समाधान होगा।

कर्क राशि: निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियां बढ़ा सकते हैं। फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। आज आपके दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी। साथ ही रिश्तों में मधुरता आयेगी, लेकिन बिजनेस की किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। किसी काम से आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपका काम पूरा होने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। आज आपको उधार के लेन-देन से बचना चाहिए। कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। साथ ही रेग्युलर एक्सरसाइज पर आपको ध्यान देना चाहिए।

सिंह राशि: आज आपका दिन हर्षो-उल्लास से भरा रहने वाला है। आपको अपनों से खूब सारा प्यार मिलेगा। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप किसी दूसरे के मामलों में ल पड़ें अन्यथा आपका ही नुकसान होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। आप अधिक सफलता पाने के लिये अपने प्रयासों को जारी रखेंगे। आपके प्रयास सफल जरूर होंगे। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। आपकी सभी कोशिशें सफल होंगी। लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयत्न और अधिक बढ़ाने होंगे। आज आलस से बचें। खुद के प्रति अधिक जागरूक होंगे।

कन्या राशि: अपने विवेक से काम करें। आप चाह कर भी अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलो में लापरवाही बिलकुल न करें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आज बहुत से मामलों में दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। परिवार में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको पिता से कोई बड़ा उपहार मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको धन लाभ होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। आपके विनम्र स्वभाव से आपकी लोकप्रियता तथा साख में भी वृद्धि होगी।

तुला राशि: कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप अपने काम पर ध्यान देने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को हर काम मन लगाकर करने से आपको फायदा होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको अपनी बात कहने के साथ ही दूसरे की बात भी ध्यान से सुन लेनी चाहिए। इससे आपको ही फायदा होगा। परिवार की समस्याओं को सुलझाने के लिये भी आपको थोड़ी शांति बनाये रखनी चाहिए। घर में शांति बनी रहेगी। पिता से आपको कोई राय मिलेगी। ग्रह दशा आपको कोई बेहतरीन उपलब्धि दे सकती है। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ आपका भावनात्मक लगाव रहेगा। आज आत्मिक सुख की अनुभूति भी होगी।

वृश्चिक राशि: आप बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं। पहले खुद समझें कि करना क्या है। नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद सम्भव है। पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे, जो आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा होग। साथ ही होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को जॉब के लिये कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके करियर को एक नई दिशा देगी। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में बरकत होगी। आपको मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक वातावरण आज अनुकूल होगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात की संभावना है।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिये कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें। कुछ जरुरी काम थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जायेंगे। आप लवमेट को कोई उपहार दें इससे आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। साथ ही पढ़ाई के मामले में दूसरे बच्चे आपसे प्रेरणा लेंगे। जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा । कारोबार में बरकत होगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी। बच्चों के कार्यों में आपका पूर्ण सहयोग रहेगा। छोटी मोटी दिक्कतों की वजह से वाणी और व्यवहार में तल्खी रह सकती है।

मकर राशि: आज आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है। अपने कैरियर पर ध्यान दें। परिवार में मेल-जोल बढेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की आशंका है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। बिजनेस में अच्छी प्रगति के योग हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे आप अपने काम बहुत अच्छे से कर पायेंगे। आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी। आपकी कुछ नए-पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होगी। आप उनके साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। सभी तरह के भय से मुक्ति मिलेगी। नए उपक्रम करने के लिए बहुत ही अनुकूल दिन है। राजनीतिक तथा सामाजिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें।

कुम्भ राशि: आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है। हालांकि आपके भाइयों के परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। सगे-संबंधियों से घर के काम में आपको सपोर्ट मिलेगा। आपका कोई जरुरी काम तुरंत पूरा हो जायेगा। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे इसमे आपको अपने बड़े भाई –बहन का सहयोग मिलेगा। नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। घर के रखरखाव तथा सुधार संबंधी कार्यों की रूपरेखा बनेगी।

मीन राशि: आज दिन की महत्ता को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लेवें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। आज कोई कार्य सिद्धि हो सकती है। आज बहुप्रतीक्षित सफलता मिल सकती है। अपनी मेहनत और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। आज कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन किसी भी बात को बोलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए। आप कहना कुछ चाहेंगे, लेकिन कह कुछ और देंगे। इससे आपके आसपास के लोगों को कोई गलतफ़हमी भी हो सकती है। परिवार के किसी काम से बाहर जा सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी।

Related posts

Leave a Comment