आज का अखबार हिंदी 9 अप्रैल 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 9 अप्रैल 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

दिल्‍ली आबकारी घोटाला अखबारों की प्रमुख खबर है। पंजाब केसरी की सुर्खी है- ईडी जांच का दायरा बढा, आबकारी घोटाले में केजरीवाल के पीए विभव कुमार और आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक से पूछताछ, दिल्‍ली हाई कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर फैसला आज।

दैनिक जागरण ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के हवाले से लिखा है- बीएड डिग्री धारक प्राथमिक शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नहीं जाएगी नौकरी। शीर्ष न्‍यायालय ने कहा 11 अगस्‍त 2023 के फैसले से पहले की भर्ति‍यां रहेंगी कायम।

चुनाव प्रचार की सरगर्मी अखबारों के मुख्‍य पृष्‍ठ पर है- राजस्‍थान पत्रिका लिखता है – दूसरे चरण में उतरे स्‍टार प्रचारक, किले बचाने और ढहाने में जुटे। तेरह राज्‍यों की नवासी सीटों पर नामांकन का काम पूरा। अमर उजाला का कहना है- पहले चरण में एक सौ दो सीटों पर एक हजार छह सौ 25 उम्‍मीदवार, सर्वाधिक 54 करूर में। नागालैंड में सिर्फ तीन। सोलह प्रतिशत प्रत्‍याशी दागी, 28 प्रतिशत करोडपति।

नव संवत्‍सर से एक दिन पहले बाजारों की रौनक पर दैनिक भास्‍कर की टिप्‍पणी है -बाजार में नववर्ष की दमक। सेंसेक्‍स 75 हजार की दहलीज पर, बचत का पैसा शेयर बाजार में, बाजार का मूल्‍यांकन पहली बार चार लाख करोड रुपये के स्‍तर पर पहुंचा। सोना 71 हजार और चांदी 81 हजार के पार, जोखिम के डर से बढा सोना, चॉंदी में सप्‍लाई मांग से कम।

हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- राष्‍ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एन.सी.ई.आर.टी. ने नकली किताबों को लेकर चेताया कहा इनमें तथ्‍यात्‍मक रूप से गलत सामग्री होने की आशंका।

Related posts

Leave a Comment