होली के अवसर पर आज सभी अखबारों ने शुभकामनाओं के साथ रंगारंग तस्वीरें प्रकाशित की हैं। हिन्दुस्तान की सुर्खी है- खुशियों में खलल न पड़े इसलिए संभल कर लगाए रंग और गुलाल। विशेषज्ञों ने हर्बल रंगों का इस्तेमाल करने की दी सलाह। अमर उजाला लिखता है- गुलाबी पोशाक में रामलला। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली होली। हरिभूमि ने मथुरा में खेली गई होली के जहां खूबसूरत चित्र प्रकाशित किए हैं, वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जवानों के साथ होली मनाने की खबर भी सचित्र दी है। पत्र लिखता है- सबसे सुखद क्षण रक्षा मंत्री ने जवानों को गुलाल लगाते हुए, खिलाई मिठाई। चंद्रयान तीन को शिवशक्ति नाम दिये जाने की खबर भी कई अखबारों ने प्रकाशित की है। हिन्दुस्तान लिखता है- इंटरनेशनल एस्ट्रोनोमिकल यूनियन ने सात महीने बाद लैंडिंग साइट के नए नाम को दी मंजूरी। अमर उजाला की सुर्खी है- चंद्रयान तीन लैंडिंग स्थल शिवशक्ति को वैश्विक मान्यता।
आज का अखबार हिंदी 25 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर
