आज का अखबार हिंदी 21 दिसंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 21 दिसंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आपराधिक न्‍याय प्राणाली में बदलाव करने वाले तीन विधेयक लोकसभा में पारित होने का समाचार सभी अखबारों की सुर्खी बनी है- हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- राजद्रोह खत्‍म लेकिन देशद्रोह में कड़ी सजा मिलेगी। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- तारीख पे तारीख अब और नहीं। अमर उजाला के शब्‍द हैं- नए आपराधिक कानून में भीड़ हिंसा और नाबालिक से दुष्‍कर्म पर फांसी की सजा।

दिल्‍ली में कोविड के चार नए मरीज एडमिट नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है। दैनिक जागरण ने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया के इन शब्‍दों को प्रकाशित किया है- कोरोना से घबराए नहीं सतर्क रहे। पंजाब केसरी लिखता है- आठ महीने बाद कोरोना ने पकड़ी रफ्तार।

सर्द हवाओं ने दिनभर ठि‍ठुराया, आज और नीचे गिरेगा तापमान राष्‍ट्रीय सहारा की खबर है। दैनिक भास्‍कर ने मौसम वाणी शीर्षक से लिखा है- चार डि‍ग्री तक बढेगा पारा, 22 से बढ़ सकती है ठंड। अमर उजाला ने हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू-कश्‍मीर में बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों की तस्‍वीरें दी हैं। पत्र लिखता है- बर्फ से ढ़के पहाड़, खिंचे जा रहे सैलानी।

रोजाना 25 हजार श्रद्धालु कर रहे रामलला के दर्शन, लग रही कतार- दैनिक जागरण का समाचार हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा, रेलवे देशभर से चलाएगा एक हजार ट्रेनें अमर उजाला की सुर्खी है।

साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात कल। राजस्‍थान पत्रिका की खबर है- पत्र खगोलीय घटना शीर्षक से लिखता है- विंटर सॉल्‍सटिस 22 दिसम्‍बर को, सूर्य की उत्‍तरायण की होगी शुरूआत।

Related posts

Leave a Comment