आज का अखबार हिंदी 20 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 20 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का 22 जनवरी को अयोध्‍या में प्राण-प्रतिष्‍ठा के दिन राम ज्‍योति जलाने का आग्रह आज सभी अखबारों की सुर्खी बना है। जनसत्‍ता लिखता है-प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा, सरकार कर रही प्रयास, श्रीराम के आदर्शों जैसा हो सुशासन। राजस्‍थान पत्रिका ने रामलला की नई तस्‍वीर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है-गर्भ गृह में दशावतार के साथ विराजेंगे श्रीराम। अमर उजाला की सुर्खी है – प्राण प्रतिष्‍ठा पर लुटियन की दिल्‍ली होगी राममय। कनॉटप्‍लेस समेत कई स्‍थानों पर एलईडी स्‍क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाएगी एनडीएमसी।

आज अधिकतर अखबारों ने मौसम के बिगड़ते मिजाज पर अलग-अलग सुर्खियां बनाई है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है-बर्फीली हवा का कहर बरकरार। मौसम विभाग ने दिल्‍ली में आज और कल के लिए शीत दिवस का अलर्ट जारी किया। नवभारत टाइम्‍स लिखता है – पहेली बन गया मौसम, फिर लौटे कंपकंपाते दिन। दैनिक जागरण ने सर्दी से परेशान लोगों की तस्‍वीरें प्रकाशित की है। पत्र लिखता है-शुक्रवार को सामान्‍य से पांच डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान, दर्ज हुआ कोल्‍ड डे।

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में नजर आएंगे बदलाव। महिलाओं की पूरी भागीदारी का दिखेगा रंग दैनिक जागरण की खबर है। जनसत्‍ता ने सशक्तिकरण शीर्षक से लिखा है – पहली बार फ्लाईपास्‍ट का हिस्‍सा होंगी महिला लड़ाकू पायलट। रक्षा सचिव ने समारोह से जुड़े मुख्‍य आकर्षणों के बारे में दी जानकारी।

भारत के बाद जापान ने रचा इतिहास, चांद की सतह पर पिन प्‍वाइंट लैंडिंग राजस्‍थान पत्रिका ने यह खबर अपने पहले पन्‍ने पर प्रकाशित की है। दैनिक जागरण ने मानव रहित जापानी अंतरिक्षयान के पहुंचने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते लोगों की तस्‍वीरें प्रकाशित की है। पत्र लिखता है-चांद पर पहुंचने वाला पांचवां देश बना जापान।

देश में तंबाकू का उपयोग घटा, पर अब भी सेवन कर रहे 25 करोड़ लोग, डब्‍ल्‍यूएचओ की रिपोर्ट में खुलासा, 2025 तक 30 फीसदी गिरावट का लक्ष्‍य अमर उजाला की खबर है।

राष्‍ट्रीय सहारा ने देश के गेहूं उत्‍पादन और पैदावार अच्‍छी होने की खबर आंकड़ों सहित प्रकाशित की है। गेहूं की बुवाई पूरी, इस बार बंपर पैदावार होने की उम्‍मीद।

Related posts

Leave a Comment