आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप- 2022 न्यूजीलैंड में शुरू हो गया है। पहले मैच में न्यजीलैंड और वेस्टइंडीज आमने सामने हैं। भारतीय महिला टीम रविवार को पाकिस्तान के साथ मैच से अपने अभियान की शुरूआत करेगी। इस विश्व कप का आयोजन पिछले वर्ष होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम शामिल हैं। राउंड रॉबिन प्रारूप में होने वाली प्रतियोगिता में लीग चरण के बाद अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।