आईपीएल क्रिकेट में कल रात शारजाह में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराया। इस जीत से मुम्बई के प्लेऑफ दौड़ में बने रहने की संभावनाएं अभी भी हैं। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 90 रन बनाए। जवाब में, मुंबई इंडियंस ने मात्र दो विकेट खोकर आठ ओवर और दो गेंद में 94 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में आज शाम साढे सात बजे अबू धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...