इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कल डेल्ही कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में डेल्ही कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 185 रन बनाए। आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
आईपीएल क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया