आईपीएल क्रिकेट में कल रात बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। बेंगलौर के लिए विराट कोहली ने 59 गेंदों पर 83 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर के 30 गेंदो पर 50 रन की बदौलत केवल 16 ओवर और 5 गेंदो में तीन विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाइंट्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। मैच शाम साढे सात बजे शुरू होगा।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...